वैज्ञानिकों का विवाद समाप्त, दुनिया के विशालतम पक्षी का नाम किया घोषित

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 12:20 PM (IST)

लंदनः  वैज्ञानिकों में दुनिया के सबसे विशाल पक्षी के नाम को लेकर दशकों से चला आ रहा विवाद उस समय समाप्त हो गया, जब बुधवार को इस बहस पर विराम लगाते हुए वैज्ञानिकों ने यह टाइटल वोरोम्बे टाइटन पक्षी को दे दिया। तीन मीटर लंबा विलुप्त हो चुका यह पक्षी मैडागास्कन प्रजाति का था। इसका वजन 800 किलोग्राम तक होता था।
PunjabKesari
रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में मैडगास्कन जीवों में अप्रत्याशित विविधता के बारे में बताया गया है। माना जाता था कि ‘हाथी पक्षियों’ की 15 विभिन्न प्रजातियों की पहचान दो वंशों के तहत की गई थी। वहीं, ब्रिटेन में प्रकाशित जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (जेडएसएल) द्वारा हालिया शोध में इस तथ्य को मामले में नहीं दर्शाया गया है।
PunjabKesari
जेडएसएल के इंस्टीट्यूट ऑफ जूलॉजी के जेम्स हंसफोर्ड ने बताया, "हाथी पक्षी मैडगास्कन के महाप्राणी से बड़े थे। विशाल शरीर वाले जानवर यदि शाकाहारी हों तो पौधों को खाकर पारिस्थितिकी तंत्र पर गहरा असर डालते हैं। साथ ही, वे मल के माध्यम से बायोमास और बीज फैलाते थे। इन विलुप्त हो चुके पक्षियों का प्रभाव मेडागास्कर के पर्यावरण पर आज भी है।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News