मिस्र के पूर्व प्रधानमंत्री शफीक यूएई में गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2017 - 10:04 PM (IST)

काहिरा: मिस्र के पूर्व प्रधानमंत्री अहमद शफीक को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें निर्वासित किया जा सकता है। शफीक के परिवारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

यूएई के अधिकारियों ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन इस मामले से अवगत अरब सूत्र ने कहा कि शफीक को सार्वजनिक रूप से अपने देश जाने के लिए कहा गया है। शफीक की बेटी की ओर से इस मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मिस्र के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने भी इस मामले में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

गौरतलब है कि बुधवार को शफीक ने राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की अचानक घोषणा कर दी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अस सीसी ने हालांकि अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लडऩे की घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि वह चुनाव लड़ सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News