मिस्र में 15 आतंकियों को मौत की सजा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2017 - 12:31 AM (IST)

काहिरा: मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में सुरक्षा बलों पर हमला कर उनकी हत्या करने के मामले में दोषी करार दिए गए 15 आतंकवादियों को मंगलवार मौत की सजा दे दी गई। 

अधिकारियों ने कहा कि इन लोगों को दो जेलों में फांसी दी गई। हमलों को लेकर दोषी करार दिए जाने के बाद वे इन्हीं जेलों में बंद थे। मिस्र में पिछले कुछ वर्षों में पहली बार एकसाथ इतने लोगों को फांसी दी गई। साल 2015 में छह लोगों को फांसी दी गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News