मिस्र ने गिरजाघर पर हमलों के मामले में 17 लोगों को मृत्युदंड

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 09:24 PM (IST)

काहिरा: मिस्र की एक अदालत ने गिरिजाघरों पर श्रृंखलाबद्ध आत्मघाती हमलों को लेकर बृहस्पतिवार को 17 लोगों को मृत्युदंड सुनाया । इस्लामिक स्टेट ने दर्जनों लोगों की जान लेने वाले इन आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। न्यायिक और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अन्य 19 लोगों को उम्रकैद तथा 10 को 10-15 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। 

काहिरा, एलेक्जेंड्रिया तथा टंटा की नाइल डेल्टा सिटी में 2016 और 2017 के दौरान ईसाइयों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले किए गए थे जिनमें 74 लोगों की जान गई थी। सुन्नी बहुल मिस्र में ईसाई करीब दस फीसद हैं। इन हमलों में मिस्र में ईसाई उपासना स्थलों को बार बार निशाना बनाया गया। उसके बाद प्रशासन ने आपात लगा दिया। आईएस ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली। काहिरा में सेंट पीटर और सेंट पॉल गिरिजाघर पर 11 दिसंबर,2016 को आत्मघाती हमले में 29 लोगों की मौत हुई थी। टंटा और एलेक्जेंड्रिया में उसके बाद अप्रैल में पाम संडे उत्सव के दौरान हमले में 45 लोगों की मौत हो गयी थी।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News