मिस्र में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 22 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 03:12 AM (IST)

काहिराः मिस्र में एक बड़ा बस हादसा देखने को मिला है। यहां यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई, जिसके कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार बाकी लोग घायल हो गए। इस बस में लगभग 35 लोग यात्रा कर रहे थे। 
PunjabKesari
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मौतों की पुष्टि की है। सरकारी बयान में कहा गया है कि मिस्र के नील नदी के डेल्टा क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। स्वास्थय मंत्रालय से जुड़े अधिकारी शरीफ मकीन ने कहा कि मृतकों में बच्चे भी शामिल थे। 
PunjabKesari
मंत्रालय ने कहा है कि देश की राजधानी काहिरा से लगभग 100 किमी दूर उत्तर-पूर्व में दकाहलिया प्रांत में ये हादसा हुआ है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और मेडिकल स्टाफ पहुंचा। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन के जरिए पानी से निकाला गया है। मिस्र के मीडिया आटलेट के मुताबिक हादसा खराब स्टीयरिंग व्हील के कारण हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News