Mexico Bar Firing: मेक्सिको के बार में हुई अंधाधुंध फायरिंग, हमलावरों ने 8 लोगों को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 10:01 AM (IST)

Mexico Bar Shooting : मेक्सिको के मोरेलोस राज्य से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेक्सिको के अयाला नगर पालिका स्थित एक बार में हुए भीषण सशस्त्र हमले में आठ लोगों की जान चली गई है। इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। वहीं पुलिस को मौके से आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि दूसरी तरफ हमलावर फरार होने में कामयाब रहे।

स्थानीय निवासियों ने सुनी गोलियों की आवाज 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय निवासियों ने कई गोलियों की आवाज सुनी जिसके बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे। मोरेलोस राज्य अभियोजक कार्यालय जांच का नेतृत्व कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा: 22 अप्रैल से उड़ेंगे हेलीकॉप्टर, श्रद्धालुओं को पहली बार मिलेगा 24 घंटे गर्म पानी, जानें इस बार क्या है खास?

अवैध रूप से चल रहा था बार 

फोरेंसिक विशेषज्ञ और जांच अधिकारी घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और घटना की परिस्थितियों का पता लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि जिस बार में गोलीबारी हुई वह अवैध रूप से चल रहा था। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और हमले के मकसद का पता नहीं चल पाया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News