ई-सिगरेट पी रहा था लड़का, फट गया जबड़ा- बिखर गए दांत

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 11:47 AM (IST)

लॉस एंजलिसः विदेशों में ई-सिगरेट पीने का चलन बढ़ता जा रहा है लेकिन ये किस हद तक खतरनाक साबित हो सकती है इसकी एक मिसाल अमेरिका में सामने आई है। यहां एक 17 साल का लड़का ई-सिगरेट पी रहा था उसी दौरान उसके मुंह में ई- सिगरेट फट गई। ई-सिगरेट फटने से उसका मुंह का जबड़ा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसके सारे दांत टूटकर बाहर निकल गए।

PunjabKesari

इस घटना के बाद पीड़ित के मुंह से बुरी तरह खून आने लगा जिसके बाद वह उटाह के अस्पताल पहुंचा। रिपोर्टस के अनुसार, विस्फोट के दो घंटे बाद पीड़ित लड़का आपातकालीन केंद्र पहुंचा, जहां सिटी स्कैन की रिपोर्ट से पता चला की उसका जबड़ा चकनाचूर हो गया और उसके कुछ दांत निकल गए। डॉ केटी रसेल ने सीएनएन को बताया कि लोगों को इन उपकरणों को खरीदने से पहले पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए कि क्या ये उनके लिए सही है या नहीं। पीड़ित ने डॉक्टर को बताया कि उसकी जिंदगी में ऐसी घटना पहली बार हुई है।

PunjabKesari

उसने डॉक्टर से कहा कि मुझे जल्दी ही बिल्कुल सही होना है। डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी के दौरान उसके मुंह का कुछ हिस्सा सही होने लगा था। ये पहलेी दुर्घटना नहीं है इससे पहले भी ई-सिगरेट के चलते ऐसे कई हादसे हो चुके है। इतना ही नहीं टेक्सास के एक व्यक्ति की ई-सिगरेट फटने से मौत भी हो गई थी। ई-सिगरेट फटने से उसके मुंह की कैरोटिड धमनी फट गई थी, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News