मारिया तूफान के कारण ताइवान में जनजीवन प्रभावित

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 04:54 PM (IST)

ताइपेः मारिया तूफान के जोर पकडऩे पर मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने की वजह से ताइवान के स्कूल और कार्यालय आज बंद रहेंगे तथा उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।   मौसम ब्यूरो ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे मारिया उत्तर पूर्वी शहर यिलान के 500 किलोमीटर पूर्व में था और 190 किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा था । 

ब्यूरो ने बताया कि मारिया के मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक मजबूत होने की आशंका है।  अधिकारियों ने बाढ़ आने और मिट्टी धसकने की चेतावनी भी दी है।  ताइवान के अधिकारियों घोषणा की कि यिलान सहित पांच शहरों में मंगलवार को स्कूल और कार्यालय बंद रहेंगे। दो अन्य विमान सेवाओं ने जापान के ओकिनावा द्वीप जाने वाली अपनी उड़ानें रद्द की हैं। हांगकांग की कैथे पैसेफिक ने बताया कि उसने हांगकांग और ताइपे की एक दर्जन से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया है।            
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News