भारत में ही नहीं अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी दिखा दिवाली का जबरदस्त जश्न, हिंदी गानों पर लगे ठुमके, देखें- Video
punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2022 - 10:33 AM (IST)

इंटनेशनल डेस्क: भारत में जहां दिवाली पर देशभर में प्रकाश उत्सव की धूम रही वहीं अमेरिका में भी दिवाली का जबरदस्त जश्न मनाया गया। दरअसल, इस बार अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रथम महिला जिल बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया। सभी ने व्हाइट हाउस में दिये जलाकर दिवाली मनाई इतना ही नहीं व्हाइट हाउस में एक समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें कई अमेरिकी दिग्गजों और भारतीय अमेरिकियों ने शिरकत की. इस सेलिब्रेशन की मेजबानी बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने की थी।
वहीं इस प्रोग्राम में डांस का भी आयोजन किया गया था, जिसमें डांसर्स ने भारतीय कपड़ों में हिन्दी गानों पर नृत्य किया। वहीं इससे पहले इस समारोह के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने पत्नी जिल और उपराष्ट्रपति हैरिस के साथ दीप भी प्रज्वलित किए।
#WATCH | US President Joe Biden, First lady Jill Biden and Vice-President Kamala Harris interact with Indian Americans amid #Diwali celebrations at the White House
— ANI (@ANI) October 24, 2022
(Source: Reuters) pic.twitter.com/ZDutXz0K74
इसके साथ ही बाइडेन ने अमेरिका में एशियाई अमेरिकी समुदाय को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाला इस तरह का यह पहला दिवाली समारोह है। हमारे पास इतिहास में पहले से कहीं ज्यादा एशियाई-अमेरिकी हैं। हम आपको दिवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद करते हैं।
बाइडेन ने कहा कि दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम में से प्रत्येक के पास दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति है। यह एक विकल्प है और हम इसे रोज चुनते हैं, चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में जो आज़ादी का 75वां साल मना रहा है।
#WATCH | US President Joe Biden, First lady Jill Biden and Vice-President Kamala Harris celebrate the festival of #Diwali at the White House pic.twitter.com/WPOOYSW2zo
— ANI (@ANI) October 24, 2022
इसके अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि आज रात हम दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोगों के साथ मिलकर दीया जलाएंगे और बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधेरे पर प्रकाश की लड़ाई का जश्न मनाएंगे।