लंदन में दीवाली उत्सव की शुरुआत 16 से

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2016 - 11:50 AM (IST)

लंदन : पाकिस्तानी मूल के लंदन के मेयर सादिक खान  16 अक्तूबर रविवार से यहां ट्राफलगर स्क्वायर पर वार्षिक दीवाली उत्सव की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ भारतीय मूल के उप मेयर राजेश अग्रवाल भी होंगे। उत्सव में सभी के लिए संगीत, नृत्य और सजीव प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

खान ने बताया, 'लंदन सभी लोगों और समुदाय के लिए है। हम न सिर्फ एक दूसरे के मतभेदों को अपनाते हैं बल्कि उन्हें गले भी लगाते हैं। लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर पर दिवाली उत्सव से बेहतर हर्षोल्लास कहीं और नही दिखता। यहां लंदन में हिंदू, जैन और सिख समुदाय के लोग एक साथ आकर लंदन के लोगों और सैलानियों के साथ त्योहार मनाते हैं।

दिवाली के शांति और एक-दूसरे के सम्मान के संदेश से हम सभी सीख ले सकते हैं। इस महीने इस त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को खुशहाल और आनंदपूर्ण दिवाली की शुभकामनाएं।' बता दें कि लंदन के मेयर कार्यालय और दिवाली इन लंदन कमेटी की ओर से आयोजित इस उत्सव में जेट एयरवेज और अतुल्य भारत अभियान भी मदद कर रहा है।



सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News