मगरमच्छ ने चिड़ियाघर के कर्मचारी पर कर दिया हमला

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 04:48 PM (IST)

यरूशलमः इजराइल के यरूशलम में रविवार को एक मगरमच्छ ने चिड़ियाघर के कर्मचारी पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। यहां के अधिकरियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के शरीर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं।

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजराइल की पुलिस ने कहा कि चिड़ियाघर के एक सुरक्षा गार्ड ने मगरमच्छ पर गोलियां चलाकर संभवतः उस व्यक्ति की जान बचाई। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मगरमच्छ घायल हुआ या नहीं। ईन केरेम अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 45 वर्षीय चिड़ियाघरकर्मी को तुरंत सर्जरी के लिए ले जाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News