पति की जान पर बनी, तो पत्नी ने कह दिया – अबे हट! साढ़े 8 फीट लंबे मगरमच्छ से भीड़ गई Superwoman
punjabkesari.in Sunday, Apr 13, 2025 - 10:15 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। भारत में अक्सर कहा जाता है कि जब पति पर संकट आता है तो पत्नी यमराज से भी भिड़ जाती है। कुछ ऐसा ही नज़ारा हाल ही में अमरीका के दक्षिण कैरोलिना राज्य में देखने को मिला जहां एक महिला ने अपने पति की जान बचाने के लिए साढ़े 8 फीट लंबे मगरमच्छ से मुकाबला कर डाला।
घटना सन सिटी नाम की एक शांत रिहायशी कॉलोनी की है जहां 75 वर्षीय डैनी एलन अपने घर के पास बगीचे में काम कर रहे थे। तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर एक विशाल मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने डैनी के पैर जकड़ लिए और उसे घसीटने की कोशिश करने लगा।
पत्नी ने दिखाई हिम्मत
डैनी की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी दौड़ीं और बिना एक पल गंवाए उन्होंने मगरमच्छ पर हमला कर दिया। उन्होंने चिल्लाकर आसपास के लोगों को भी मदद के लिए बुलाया और किसी तरह अपने पति को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। जब तक मदद पहुंची तब तक महिला की हिम्मत और सूझबूझ ने डैनी की जान बचा दी।
हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
हमले में डैनी एलन को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है लेकिन कुछ दिनों तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। मगरमच्छ के हमले से उनके पैर पर गहरे जख्म आए हैं।
यह भी पढ़ें: Uric Acid को कहें गुडबाय! सुबह-सुबह की ये 3 Habits आज़माएं, जानिए इसका रामबाण इलाज
वन विभाग ने पकड़ा मगरमच्छ
घटना की जानकारी मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मगरमच्छ पास की झील से भटककर रिहायशी इलाके में आ गया था।
स्थानीय लोगों में दहशत
इस घटना के बाद सन सिटी इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं लेकिन अब वे अपने बच्चों और पालतू जानवरों को बाहर भेजने से डरने लगे हैं।
बहादुर पत्नी की सराहना
डैनी की पत्नी की बहादुरी की अब हर ओर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। उन्होंने जिस तरह अपने पति की जान बचाने के लिए जान जोखिम में डाली वह किसी मिसाल से कम नहीं।