हिलेरी की जीत के लिए श्रीलंकाई तामिल समूह फोड़ेंगे 1000 नारियल

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2016 - 06:55 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका के जाफना में तमिलों का एक समूह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए 1,000 से अधिक नारियल फोड़ेगा और मोमबत्तियां जलाएगा। उनका कहना है कि हिलेरी की जीत तमिलों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।  

तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) के सदस्य एमके शिवाजीलिंगम ने कहा,‘‘हम आठ नवंबर को अमेरिकी चुनाव से पहले 1,008 नारियल फोड़ेंंगे। हम चुनाव में उनकी जीत की उम्मीद करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नल्लूर में जाफना के एेतिहासिक स्थल कंडास्वामी कोविल में भी होगा। जाफना गिरजाघर में 1,008 मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। शिवाजीलिंगम के अनुसार श्रीलंका में तमिलों का मानना है कि अमेरिका के दखल से वे राजनीतिक समाधान हासिल कर सकते हैं और हिलेरी की जीत श्रीलंका में तमिल अल्पसंख्यकों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News