रोज 700 गधियों के दूध से नहाती थी दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी, खुले अजीब रहस्य

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 05:16 PM (IST)

काहिराः सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रानी क्लियोपेट्रा को लेकर अजीब रहस्य खुले हैं जिन्हें जानकर होश उड जाएंगे। अक्सर लोगों को पानी से या गाय-भैंस के दूध से नहाते देखा और सुना होगा, लेकिन दुनिया की सबसे खूबसरत रानी गधियों के दूध से नहाती थी। इसके लिए वो हर रोज 700 गधियों का दूध मंगाया करती है। कहा जाता है कि मिस्र की शासक क्लियोपेट्रा ने 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र पर शासन किया था। उस वक्त क्लियोपेट्रा को दुनिया की सबसे अमीर और खूबसूरत महिला माना जाता था। साथ ही उसका नाम इतिहास में एक ऐसी शख्सियत के रूप में दर्ज है, जो रहस्यों से भरी हुई थी।
PunjabKesari
कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा इतनी खूबसूरत थी कि वो राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के जाल में फंसाकर उनसे अपने सारे काम निकलवा लेती थी। उसके सैकड़ों पुरुषों से शारीरिक संबंध थे। साथ ही उसे दुनिया की 5 भाषाओं का भी ज्ञान था। यही कारण था कि वो जल्दी ही किसी से भी जुड़ जाती थी और उसके सारे राज जान लेती थी। क्लियोपेट्रा खूबसूरत दिखने के लिए हर रोज 700 गधियों का दूध मंगाती थी और उससे नहाती थी, जिससे उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत बनी रहती थी। हाल ही में हुए एक शोध में भी यह बात साबित हुई है।तुर्की में हुए एक अध्ययन के अनुसार, एक शोध के दौरान जब चूहों को गाय और गधी का दूध पिलाया गया तो गाय का दूध पीने वाले चूहे ज्यादा मोटे नजर आए। इससे यह साबित होता है कि गधी के दूध में गाय के दूध की तुलना में कम वसा होता है, जो हर लिहाज से बेहतर होता है।
PunjabKesari
कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा मिस्र पर शासन करने वाली अंतिम फराओ थीं। हालांकि ये रहस्य अभी तक बना हुआ है कि वह अफ्रीकी, कॉकेशियस या युनानी थीं। इस पर आज तक शोध जारी है। क्लियोपेट्रा की मौत महज 39 वर्ष की आयु में ही हो गई थी, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, ये भी आज तक रहस्य ही बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि क्लियोपेट्रा ने सांप से डंक लगवाकर आत्महत्या कर ली थी, तो वहीं कुछ लोग कहते हैं कि उसकी मौत मादक पदार्थ (जहर) के सेवन से हुई थी। इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी मानना है कि सांप से कटवाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News