अल्बानिया में सरकार के खिलाफ छात्रों का उग्र आंदोलन; लगातार तीसरे दिन हिंसक झड़पें, 61 पुलिसकर्मियों सहित 89 लोग घायल (Video)
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 07:47 PM (IST)
Tiranë:अल्बानिया में लंबे समय से सत्ता में काबिज सोशलिस्ट सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार को राजधानी तिराना में लगातार तीसरे दिन हिंसक झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्रालय के बाहर पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। जवाब में दंगा-रोधी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों, बैंकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हमला किया था। इन घटनाओं में 61 पुलिसकर्मियों सहित 89 लोग घायल हुए थे।
Albanian demonstrators set fire to the Ministry of Education and Parliament buildings during a second consecutive day of unrest in Albania, with at least 51 police injured and 70 arrested, as crowds gave PM Edi Rama a 1:00 PM deadline to resign. #Albania https://t.co/HZkaIMCX3B
— WW3 Watchtower (@WW3Watchtower) October 15, 2026
शिक्षा सुधारों की मांग कर रहे छात्र समूहों के अलावा वे लोग भी प्रदर्शनों में शामिल थे, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर से जुड़ी एक बड़ी विकास परियोजना के विरोध में सरकार-विरोधी आंदोलन चला रहे हैं। तथाकथित 'फ्लेमिंगो आंदोलन' व्यापक भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री एदी रामा के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस आंदोलन को यह नाम इसलिए मिला, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने गुलाबी रंग के फ्लेमिंगो पक्षी की तस्वीर वाले पोस्टर और संकेतक इस्तेमाल किए हैं।
