चीन में स्कूलों की पढ़ाई हुई जानलेवा,  बच्चों को होमवर्क कराते पेरेंटस हो रहे हार्ट अटैक के शिकार

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 11:16 AM (IST)

बीजिंगः चीन के स्कूलों में पढ़ाई  अब जी का जंजाल व  जानलेवा बनती जा रही है। यहां पेरेंट्स  को बच्चों को होमवर्क में मदद करना इतना भारी पड़ रहा है कि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। हालात इतने  तनावपूर्ण हो गए हैं कि   बच्चों को होमवर्क कराते पेरेंटस की  मौत तक हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार  कथित तौर पर चीनी माता-पिता अपने बच्चों को होमवर्क में मदद करते समय दिल के दौरे  का शिकार हो रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट  की मानें तो इसी जनवरी की एक शाम, हांग्जो की दो बच्चों की मां, 40 साल की डोंग, अपने एक बेटे को गणित के होमवर्क में मदद कर रही थी, तभी वह अपना आपा खो बैठी क्योंकि बच्चे को कोई मैथ प्रोब्लम समझ में नहीं आ रही थी।

 

महिला को तेज सिरदर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उल्टी हुई । उसकी हालत इतनी बिगड़ी कि उसे अस्पताल  जाना पड़ा। जांच  में पता चला  लगातार तनाव के कारण होने वाला स्ट्रोक था और बेटे को पढ़ाते समय उसे अचानक आया गुस्सा इसका कारण बना। इस तरह के तनाव के मामले  चीनी समाज में चिंता रा विषय बने हुए हैं।  इसी तरह पिछले माह  13 जनवरी को  चीन के जियांग्सू प्रांत के लियानयुंगैंग की एक 37 साल की महिला अपने चौथी कक्षा के बेटे को गणित पढ़ा रही थी। वह किसी सवाल को समझ नहीं रहा था।महिला ने अपने गुस्से को दबाया जिससे उसका पहले से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर और बढ़ गया। अचानक सीने में दर्द हुआ और उसे स्ट्रोक आ गया। उसे भी अस्पताल ले जाया गया ।

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि महिलाओं को इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होने की अधिक संभावना है क्योंकि वे ऑफिस, घर के काम और बाकी दबाव के कारण लगातार तनाव और चिंता की स्थिति में रहती हैं, इसलिए बच्चों का होमवर्क तनाव की सूची में जुड़ जाता है। इससे पहले 2019 में भी चीन में   36 साल की महिला के बारे में खबर आई थी जो अपने बेटे को गणित पढ़ाते हुए इतनी परेशान हो गई थी कि उसे दिल का दौरा पड़ गया। तब ये ऐसा नया मामला था  लेकिन, अगले साल एक 45 साल के चीनी व्यक्ति की ऐसी ही कहानी सामने आई तब से बच्चों को होमवर्क में मदद करते समय माता-पिता को स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने के किस्से आम हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News