ट्रंप के 2020 के चुनाव अभियान के झंडे बना रही है चीनी कंपनी

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 03:42 PM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका व चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर जारी खींचतान के बावजूद चीन की एक कंपनी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2020 ‘ पुननिर्वाचन ’ अभियान के लिए झंडे बना रही है। यहां के नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) ने यह रपट दी है। इसके अनुसार पूर्वी झेजियांग प्रांत के इस कारखाने में 2016 में भी हिलेरी किंलटन तथा ट्रंप के अभियान के लिए झंडे बने थे।    

कंपनी के मालिक लि छियांग ने कहा है ,‘ हम 2020 में भी ट्रंप के लिए झंडे बनाएंगे। लगता है कि वह 2020 के चुनाव में भी उतरेंगे। क्या यह ठीक नहीं है ? उन्होंने ट्रंप के 2020 चुनाव अभियान के लिए झंडे बनाने को ‘ पूरी तरह सामान्य ’ बताते हुए कहा ,‘ यह तो व्यापार है। हम अमरीका से सामान खरीदते हैं और अमरीका चीन से सामान खरीद रहा है। जैसे मेरी कार अमेरिका की है।

उल्लेखनीय है कि अमरीका व चीन में व्यापार मोर्चे पर भारी खींचतान चल रही है। दोनों देशों ने एक दूसरे के 34-34 अरब डालर के निर्यात पर दंडात्मक शुल्क लगा दिया है। नए शुल्क कल रात लागू हो गए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News