यहां लड़कियों की लाश से करवाई जाती है शादी

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 04:53 PM (IST)

बीजिंग: हर व्यक्ति के लिए उसकी शादी हमेशा खास होती है। वह इस पल को हमेशा अपनी यादों में कैद करके रखता है। चीन में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग अपने घर के कुंवारे लड़कों की शादी मृत लड़कियों की लाश से करवाते हैं। चीन के कई पिछड़े इलाकों में इस तरह की अजीबो-गरीब शादी का प्रचलन है। इस भयानक शादी में किसी कुंवारी लड़की की लाश को कब्रिस्तान से निकाल कर शादी के मंडप तक लाया जाता है।
PunjabKesari
उसे दुल्हन की तरह सजाया जाता है और फिर किसी कुंवारे लड़के से उसकी शादी करवाई जाती है। वहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि लड़के की मौत के बाद उसकी कब्र की बगल में अगर किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो अगले जन्म में लड़का कुंवारा नहीं रहता। यह प्रथा चीन में पिछले 3000 सालों से चल रही है।
PunjabKesari
एक रिपोर्ट के अनुसार इस तरह की शादी के लिए मृत लड़कियों के शव की कीमत लगाई जाती है। हाल में ही एक मृत लड़की के परिजनों ने इस शादी के लिए लड़के वालों से करीब 1 लाख 80 हजार युआन (18 लाख रुपए) लिए थे। बता दें कि इस प्रथा को चीन की सरकार ने गैर-कानूनी घोषित कर दिया है लेकिन इसके बावजूद भी लोग चोरी-छिपे इस तरह की शादी को बढ़ावा दे रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News