चीन ने जोंगजिंग-6डी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया, अंतरिक्ष में रिकॉर्ड टाइम बिताकर धरती पर लौटे चीनी यात्री

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 01:58 PM (IST)

बीजिंगः चीन ने शुक्रवार को शुआन प्रांत में शियांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक नए उपग्रह जोंगजिंग-6डी का सफल प्रक्षेपण किया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार शुक्ररात रात आठ बजे (बीजिंग समयानुसार) लांग मार्च 3बी रॉकेट के जरिये उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। जोंगजिंग-6डी का प्रक्षेपण विश्वसनीय, स्थिर व सुरक्षित रेडियो और टेलीविजन प्रसारण तथा संचार सेवाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा  चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री देश के चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर रिकॉर्ड छह महीने बिताकर शनिवार को धरती पर सुरक्षित लौट आए।

PunjabKesari

अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग, वांग यापिंग और ये गुआंगफू को लेकर शेनझोउ-13 कैप्सूल उत्तरी चीन के आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के गोबी रेगिस्तान में डोंगफेंग लैंडिंग स्थल पर 9:56 बजे सफलतापूर्वक उतरा।‘ग्लोबल टाइम्स’ अखबार के मुताबिक, मेडिकल टीम ने चालक दल के सदस्यों का स्वास्थ्य दुरुस्त होने की पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों ने तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर 6 माह का समय बिताया। मिशन यात्रियों ने शेनझोउ-12 के 92 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के अलावा, इस मिशन ने देश के मानवयुक्त अंतरिक्ष इतिहास में कई और रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

PunjabKesari

शेनझोउ-13 मिशन ने पहली बार आपातकालीन मिशन तंत्र की खोज की। शेनझोउ-12 मिशन की वापसी में लगभग 28 घंटे लगे थे, लेकिन शेनझोउ-13 ने केवल आठ घंटे में पृथ्वी पर वापसी की। अंतरिक्ष यात्री दल ने कैमरों को लगाने, परीक्षण करने के लिए दो स्पेसवॉक बीते साल नवंबर में वांग स्पेसवॉक करने वाली पहली चीनी महिला बनीं। पिछले साल अक्तूबर में मिशन शुरू करने वाले शेनझोउ-13 और लॉन्ग मार्च-2एफ वाई-13 के प्रक्षेपण के ठीक बाद अब शेनझोउ-14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और लॉन्ग मार्च-2एफ वाई-14 रॉकेट को प्रक्षेपण के लिए तैयार रखा गया था। ऐसा इसलिए ताकि अंतरिक्ष यान को पृथ्वी पर लौटने से रोकने वाली कोई भी खराबी होने पर शेनझोउ-13 के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बचाव कार्य किया जा सके।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News