अमरीका-चीन में ठनी, पेंटागन के दावे से बीजिंग नाराज

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 12:14 PM (IST)

बीजिंगः पेंटागन के दावे को लेकर  चीन के रक्षा मंत्रालय ने अमरीका के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। पेंटागन ने शुक्रवार को दावा किया था कि अमरीका के खिलाफ हमले के लिए चीनी सेना अभ्यास कर रही है।अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम बमवर्षक विमानों का विकास कर रहा है।

वह पायलटों को संभवत: अमरीका के खिलाफ हमला करने का प्रशिक्षण दे रहा है। इस खबर पर चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'चीन की सेना ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। देश की संप्रभुता, सुरक्षा और हितों की रक्षा करने के लिए बीजिंग का सिर्फ अपनी सेना के आधुनिकीकरण का उद्देश्य है।

 पेंटागन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि चीन परमाणु हमला करने में सक्षम लंबी दूरी के बमवर्षक विमानों के विकास में भी जुटा है। यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले इन दोनों देशों में ट्रेड वार छिड़ा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News