इस देश के पुरुष अपनी पत्नियों और Girlfriends के न्यूड फोटो कर रहे पोस्ट, ये शर्मनाक 'Digital Porn' टेलीग्राम पर...
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 11:34 AM (IST)
China Hidden Camera Scandal : चीन में महिलाओं और मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक डरावना खुलासा हुआ है। यहां के सार्वजनिक शौचालयों, स्कूलों के बाथरूम, अस्पतालों और निजी घरों में छिपे हुए कैमरों (Hidden Cameras) के जरिए महिलाओं के न्यूड वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड की जा रही हैं। इस अवैध कंटेंट को टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर सीक्रेट ग्रुप्स के जरिए दुनिया भर में बेचा जा रहा है।
बंद कमरों में डिजिटल डकैती
यह नेटवर्क इतना विशाल है कि एक-एक ग्रुप में 50 हजार से लेकर 1 लाख तक सदस्य शामिल हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि कई ग्रुप्स में पुरुष खुद अपनी पत्नियों, गर्लफ्रेंड्स और महिला रिश्तेदारों के निजी वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। प्राथमिक स्कूलों के बाथरूम में कैमरे लगाने के तरीकों और रात में स्कूलों में घुसपैठ करने की योजनाएं इन चैट ग्रुप्स में खुलेआम डिस्कस की जाती हैं।
वीआईपी मेंबरशिप और क्रिप्टोकरेंसी का खेल
इस काले कारोबार को चलाने के लिए तकनीक का भरपूर सहारा लिया जा रहा है। इन ग्रुप्स में शामिल होने के लिए करीब 20 डॉलर की 'वीआईपी मेंबरशिप' बेची जाती है। एक ग्रुप ने तो 40 हजार से ज्यादा वीडियो का एक्सेस देने का दावा किया है। पकड़े जाने से बचने के लिए अलीपे (Alipay), वीचैट पे के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। कई अपराधी सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी कैमरों को हैक कर उनकी फुटेज भी लीक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: अगले 3 दिन इन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने आंधी का भी अलर्ट किया जारी
सरकार की चुप्पी और बढ़ता आक्रोश
चीनी कानूनों में बिना सहमति तस्वीर लेना अभी भी बहुत गंभीर अपराध की श्रेणी में नहीं आता जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार इस मुद्दे को दबा रही है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कीवर्ड्स ब्लॉक कर दिए गए हैं और आवाज़ उठाने वाली महिलाओं के अकाउंट सस्पेंड किए जा रहे हैं। इस नेटवर्क का खुलासा करने वाली महिलाओं को डॉक्सिंग (निजी जानकारी लीक करना) की धमकियां दी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: शुगर के मरीजों की चिंता अब खत्म! करें इस चीज का इस्तेमाल, Diabetes हो जाएगा Control
कैसे सुरक्षित रहें महिलाएं?
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी होटल, बाथरूम या चेंजिंग रूम में जाने पर इन बातों का ध्यान रखें:
-
फ्लैशलाइट टेस्ट: फोन की टॉर्च जलाकर शीशे या कोनों में चेक करें, कैमरा लेंस चमक सकता है।
-
रेडियो डिटेक्टर: हिडन कैमरा डिटेक्टर डिवाइस का उपयोग करें।
-
संदेह होने पर रिपोर्ट: किसी भी संदिग्ध वस्तु जैसे प्लग पॉइंट, अलार्म क्लॉक या स्मोक डिटेक्टर की बारीकी से जांच करें।
