Girlfriend को ''Rent'' पर दिया पति! Wife ने की अनोखी डील, बोली- साथ रहना है तो रोज किराया देना होगा...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 11:24 AM (IST)

Thailand Husband Rental Deal Viral : थाईलैंड में रिश्तों और पैसों के बीच एक ऐसी अनोखी डील देखने को मिली है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यहां एक महिला ने अपने पति की एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर वाली बात जानने के बाद तलाक मांगने के बजाय किराया वसूलने का फैसला किया।

ऐसे खुला पिया की बेवफाई का राज

यह कहानी 31 वर्षीय 'खुन' (नाम परिवर्तित) की है जिसका पति एक पुलिस अधिकारी है। दोनों का एक 8 साल का बेटा भी है और उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी शांत चल रही थी। खुन ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करते थे और कभी एक-दूसरे का फोन चेक नहीं करते थे।

यह भी पढ़ें: 90 साल की बुजुर्ग जुड़वा बहनों की रुकी पेंशन, कलेक्टर से बोलीं- साहब, मिट गईं लकीरें, अब कैसे भरें पेट?

शक की शुरुआत तब हुई जब खुन ने नोटिस किया कि एक अनजान महिला लगातार उसके सोशल मीडिया पोस्ट देख रही है। इसी बीच पति का व्यवहार भी बदलने लगा। वह देर रात तक घर से बाहर रहने लगा और काम का बहाना बनाने लगा। एक रात जब पति का फोन बंद मिला और वह रात 1 बजे तक घर नहीं लौटा तो खुन का शक यकीन में बदल गया।

प्राइवेट जासूस ने किया पर्दाफाश

सच्चाई जानने के लिए खुन ने एक प्राइवेट डिटेक्टिव (जासूस) की मदद ली। जासूस ने महज एक दिन की निगरानी में ही पति की पोल खोल दी और वह लोकेशन ढूंढ निकाली जहां पति अपनी प्रेमिका के साथ वक्त बिता रहा था। पकड़े जाने पर पति ने स्वीकार कर लिया कि उसका दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Flight में टेक-ऑफ के वक्त जांघों के नीचे हाथ दबाकर क्यों बैठता है केबिन क्रू? जानें वजह

हैरान करने वाली डील

हंगामा करने के बजाय खुन ने एक ठंडा और प्रोफेशनल रास्ता चुना। उसने पति की प्रेमिका के सामने एक प्रस्ताव रखा:

"अगर तुम्हें मेरे पति के साथ रहना है, तो इसके बदले तुम्हें मुझे हर महीने 30,000 बाहत (करीब 85,000 भारतीय रुपये) देने होंगे।"

प्रेमिका तैयार, पर पति को लगी मिर्ची!

चौंकाने वाली बात यह रही कि पति की प्रेमिका इस डील के लिए तुरंत तैयार हो गई। उसने कहा कि उसके लिए पैसा कोई समस्या नहीं है और वह यह किराया देने को राजी है। हालांकि पति को यह बात रास नहीं आई। उसने अपनी पत्नी के इस 'रेंटल ऑफर' को मानने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल यह मामला थाईलैंड के स्थानीय मीडिया और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News