28 साल पुरानी फोटो में दिखा वो सच! Boyfriend के साथ खिंचवाई थी तस्वीर, फिर Zoom करके देखा तो...

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 04:54 PM (IST)

Breanna Jennings Threads Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों किस्मत और प्यार की एक अनोखी कहानी वायरल हो रही है। ब्रेना जेनिंग्स नाम की महिला को घर की सफाई के दौरान 1998 की एक पुरानी तस्वीर मिली। इस तस्वीर को देखकर वह दंग रह गई क्योंकि उस एक ही फ्रेम में उनका बीता हुआ कल और आने वाला कल दोनों मौजूद थे।

1998 की वो हाउस पार्टी

ब्रेना ने थ्रेड्स (Threads) पर अपनी यह कहानी साझा करते हुए बताया कि यह फोटो उनके कॉलेज के दिनों की है। फोटो में 21 साल की ब्रेना एक हाउस पार्टी में एन्जॉय कर रही हैं। वह एक कुर्सी के हत्थे पर बैठी हैं, जिस कुर्सी पर उनका तत्कालीन बॉयफ्रेंड बैठा है। फोटो को पहली नजर में देखने पर लगता है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुश हैं, लेकिन असली ट्विस्ट बैकग्राउंड में छिपा था।

PunjabKesari

तस्वीर में दिखा भविष्य का पति

फोटो में ब्रेना पीछे मुड़कर खिड़की के पास बैठे एक शख्स से बात करती दिख रही हैं। ब्रेना ने खुलासा किया कि जिस शख्स से वह उस समय महज बातचीत कर रही थीं वही आज उनका पति (स्टीव डी ट्रोलियो) है। उन्होंने लिखा, "मैं कुर्सी पर बैठे शख्स को डेट कर रही थी, लेकिन शादी खिड़की के पास बैठे उस शख्स से हुई।"

यह भी पढ़ें: ऑफिस जाने के लिए निकली लेकिन पहुंच गई Boyfriend के साथ होटल, फिर आधी रात को बिस्तर पर...

रूममेट से जीवनसाथी तक का सफर

ब्रेना ने बताया कि कॉलेज के बाद वह एक किराए के घर में दो लड़कों के साथ रूममेट बनकर रहती थीं। स्टीव उनमें से एक थे। 1998 में जब घर खाली हुआ और ब्रेना का अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया तब उनकी बातचीत शर्मीले स्वभाव वाले स्टीव से बढ़ी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और आज उनकी एक बेटी भी है जो कॉलेज जाने वाली है।

PunjabKesari

दोस्ती की मिसाल: तीसरा रूममेट बना बेस्ट मैन

इस कहानी का एक और सुखद पहलू यह है कि उस अपार्टमेंट में रहने वाला तीसरा रूममेट भी उनके साथ जुड़ा रहा। जब ब्रेना और स्टीव की शादी हुई, तो वही तीसरा रूममेट स्टीव का 'बेस्ट मैन' बना। यह कहानी साबित करती है कि कभी-कभी हमारा हमसफर हमारे बिल्कुल करीब होता है, बस सही वक्त का इंतजार रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News