चीन ने म्‍यांमार को दी सलाह

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 04:00 PM (IST)

बीजिंग: चीन ने कहा कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा की घटनाओं को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है तथा वहां की सरकार को सामाजिक स्थिरता लाने का प्रयास करना चाहिए।  


चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार विदेश मंत्री वांग यी ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री से कहा कि म्यांमार की सरकार को देश में सामाजिक स्थिरता बहाल करनी चाहिए।म्यांमार में जारी हिंसा के कारण 4 लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान देश छोड़कर बंगलादेश चले गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने म्यांमार की घटना को‘जातीय सफाई’करार दिया है।संरा की बैठक से इतर यी ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेतनो मारसुदी ने कल न्यूयार्क में म्यांमार में जारी हिंसा पर चिंता जाहिर की।


चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यी ने कहा कि रोहिंग्या का मुद्दा काफी पुराना है तथा यह जटिल और संवेदनशील है।उन्होंने कहा कि म्यांमार के तनाव को दूर करने के लिए जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए ताकि निर्दोष लोगों को नुकसान न पहुंचे। चीन के विदेश मंत्री ने कहा हमारे देश की म्यांमार के साथ नजदीकी आर्थिक और कूटनीतिक संबंध हैं इसलिए वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ एक रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।  


म्यांमार की नेता आंग सान सू की ने कल कहा,हम मानवाधिकारों के उल्लंघन की निंदा करते हैं। कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा दी जाएगी।उन्होंने हालांकि संयुक्त राष्ट्र की ओर से की जा रही निंदा पर कोई बात नहीं की।गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद ने हाल में म्यांमार के प्रशासन से हिंसा खत्म करने का अनुरोध किया और कहा कि इस स्थिति को‘जातीय सफाई‘कहना बेहतर होगा। गुटेरेस ने संवाददाताओं से कहा था,जब एक तिहाई रोहिंग्या आबादी को देश से भागना पड़े तो क्या आप इससे बेहतर शब्द उनकी हालात बयान करने के लिए ढूंढ सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News