2022 में बिकेगा चीन में बना दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 12:19 PM (IST)

बीजिंगः चीन में विकसित दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस (हवा और पानी पर चलने वाला) एयरक्राफ्ट 2022 तक उपलब्‍ध होगा। मीडिया के अनुसार, एविएशन इंडस्‍ट्री कार्प ऑफ चाइना (AVIC) ने करीब 8 साल में इस एयरक्राफ्ट को विकसित किया है। चीन को उम्‍मीद  है कि 2022 तक यह अपने देश में विकसित दुनिया के सबसे बड़े एंफिबियस एयरक्राफ्ट AG600 ग्राहकों को सौंप देगा।

चीन ने एंफीबियस एयरक्राफ्ट AG600 तैयार किया है, जिसे कोड नेम 'Kunlong' दिया गया है। दिसंबर में दक्षिण-चीन सागर के एयरपोर्ट से इस एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान भरी थी, जो सफल रही। AVIC ने बताया कि यह विमान 39.6 मीटर लंबा है, जिसके पंखों की लंबाई 38.8 मीटर है। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट है।

साल 2015 में खबरें आईं थीं कि चीन ने विश्व के सबसे बड़े एंफीबियस विमान का निर्माण कार्य 17 जुलाई 2015 को शुरू कर दिया था। इसके बारे में बताया गया था कि यह एंफीबियस विमान आसमान में उड़ सकता है और पानी में भी उपयोग में लाया जा सकता है। चीन ने बताया था कि AG600 विमान अपने अधिकतम वजन और उड़ान क्षमता की वजह से विश्व के अन्य एंफीबियस विमानों की तुलना में बेहतर है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News