घर से गोभी खरीदनें गई महिला बनी करोड़पति, दिलचस्प है पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 03:04 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमरीका के मेरीलैंड में एक महिला के साथ एेसा वाक्या हुआ जिसे सुनकर आप यहीं कहेंगे काश एेसा हमारे साथ भी हो जाएं। दरअसल वे पल भर में करोड़पति बन गई। वेनेसा वार्ड नाम की एक महिला गोभी खरीदने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसने एक लॉटरी खेली और डेढ़ करोड़ रुपए जीत लिए। वेनेसा वार्ड ने वर्जिनिया लॉटरी को बताया कि उसे उसके पिता ने गोभी लाने के लिए कहा था।

रास्ते में उसने गोभी के साथ-साथ किस्मत आजमाने के लिए स्पिन स्क्रैच-ऑफ टिकट भी खरीद लिया। लॉटरी टिकट खरीदकर वह घर आ गई। जब उसने लॉटरी का टिकट स्क्रैच किया तो उसे देखकर वह दंग रह गई। वेनिसा ने पाया कि उसने लॉटरी के टिकट की सबसे हाई प्राइस मनी जीती है। उसने 2,25000 डॉलर (करीब डेढ़ करोड़ रुपए) जीत लिए। वेनिसा ने बताया कि वह इन पैसों को अपनी रिटायरमेंट के लिए बचाकर रखना चाहती हैं। इसके अलावा वह डिजनी वर्ल्ड घूमने का अपना सपना भी पूरा करेंगी। लॉटरी जीतने पर वेनेसा ने वर्जीनिया लॉटरी को बताया कि उसने 2 लाख 25 हजार की लॉटरी जीती है जिसे लेकर वह बेहद खुश है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News