नेपाल में भी दिखा मोदी के 'सर्जिकल स्ट्राइक' का असर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 10:39 AM (IST)

नेपाल: भारत के पी.एम नरेंद्र मोदी के एक और सर्जिकल स्ट्राइक का असर नेपाल में देखने को मिला।दरअसल पी.एम.मोदी द्वारा भारत में 500 और 1000 रुपए के नोट आधी रात से बंद करने के बाद नेपाल के कैसिनो को बंद करना पड़ा।काठमांडू के होटल याक एंड यति में रह रहे रॉयल कैसिनो के संचालक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कैसिनों को आधी रात से बंद किए जाने की जानकारी दी।
 

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, नेपाल के कैसिनो में10 फीसदी लोग भारतीय आते हैं और इस कैसिनो में भारतीय नोट ही आधिकारिक रूप में चलता है।आधी रात से कानूनी रूप से 500 और 1000 रुपए के नोट अवैध करार दिए जाने ते बाद से कैसिनो संचालकों ने आधी रात से ही कैसिनों को बंद करने का फैसला किया है।
बता दें,नेपाल के कैसिनों से जाली नोट के कारोबार से लेकर कालाधन को सफेद बनाने और हवाला के जरिए भारत में पैसा भेजने में अधिकतम इस्तेमाल होने की बात सब जानते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News