थाईलैंड सीमा पर गोलीबारी में कंबोडियाई सैनिक की मौत, पुराना विवाद फिर उभरा
punjabkesari.in Wednesday, May 28, 2025 - 05:47 PM (IST)

इंटरैनशनल डैस्क : बुधवार को थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें कंबोडिया का एक सैनिक मारा गया। यह घटना उस क्षेत्र में हुई है जो लंबे समय से दोनों देशों के बीच विवादित और संवेदनशील माना जाता है। वहीं कंबोडियाई सेना अपने सैनिकों को थाईलैंड की सीमा की ओर वापस बुला रही है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की उम्मीद नजर आ रही है।
कंबोडियाई सेना के प्रवक्ता माओ फल्ला ने बताया, “हमारा एक सैनिक लड़ाई के दौरान मारा गया है और कुछ घायल हुए हैं, लेकिन अभी हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है।”
थाई सेना के अनुसार, यह झड़प थाईलैंड के पूर्वी इलाके उबोन राचथानी प्रांत के पास हुई, जब कंबोडियाई सैनिकों ने पहले फायरिंग शुरू की। इसके जवाब में थाई सैनिकों ने भी गोलीबारी की। यह संघर्ष करीब 10 मिनट तक चला, जिसके बाद कंबोडिया की ओर से संघर्षविराम (सीज़फायर) की मांग की गई। लेकिन कंबोडिया की ओर से अलग दावा किया गया है। प्रवक्ता माओ फल्ला ने कहा कि थाई सैनिकों ने उनके सीमा गश्त कर रहे सैनिकों पर हमला किया, जो कि प्राचीन प्रीह विहियर प्रांत में थे। उन्होंने कहा, “हमारे सैनिक trenches (खाइयों) में थे, तभी थाई सैनिकों ने हम पर हमला किया,”
BREAKING:
— Visegrád 24 (@visegrad24) May 28, 2025
The Cambodian Army is pulling troops toward the border with Thailand after a Cambodian soldier was killed during a border clash with Thai soldiers this morning.
The border conflict in the area started in 2008 pic.twitter.com/iYy3pUfMhp
पुराना विवाद फिर उभरा
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच यह क्षेत्र पहले भी विवाद का कारण रहा है। 2008 में दोनों देशों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं, जब दोनों ने 900 साल पुराने प्रीह विहियर मंदिर के पास की जमीन पर दावा किया था। इस विवाद में कम से कम 28 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice) ने फैसला दिया कि यह क्षेत्र कंबोडिया का हिस्सा है।