कंबोडिया में 3 टन हाथी दांत बरामद

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 05:04 PM (IST)

नोम पेन्ह: कंबोडिया में मोजाम्बिक से एक कंटेनर में भर कर भेजे गए 3 टन हाथी दांत बरामद किए गए हैं। देश में अभी तक बरामद हाथी दांत की यह सबसे बड़ी मात्रा है। एक कस्टम अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमरीकी दूतावास से जानकारी मिलने के बाद नोम पेन्ह स्वायत्त पत्तन से वीरवार को 1,026 हाथी दांत बरामद किए गए।

पत्तन के कस्टम एवं एक्साइज कार्यालय के निदेशक सन चहाए ने बताया, ‘‘हाथी दांत एक कंटेनर में मार्बल के साथ छिपा पर रखे गए थे और यह कंटेनर लावारिस पड़ा हुआ था।’’ उन्होंने बताया कि यह कंटेनर दक्षिण अफ्रीकी देश मोजाम्बिक से भेजा गया था और यह पिछले वर्ष बंदरगाह पहुंचा था लेकिन इस सामान का अज्ञात मालिक इसे लेने नहीं पहुंचा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News