महज 4 दिन में 1 करोड़ लोगों ने देखा ये सांप पकडऩे का Video

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2016 - 05:09 PM (IST)

नई दिल्ली: सांप का नाम सुनते ही पूरे शरीर में एक कंपकंपी सी छूट जाती है। अधिकतर लोग सांपों से दूर रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें लोग बड़े शौंक से सांपों को खाते हैं। 

सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पानी से भरे खेतों के बीच में बंबू का नेट बनाकर रख आते हैं। कुछ ही घंटों में इस नेट में मछलियां और सांप फंस जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे बैखोफ होकर सांप को खाने के लिए पकड़ते हैं। ये वीडियो कम्बोडिया का है जहां कई इलाकों में लोग सांपों को भी खाते हैं। इस वीडियो को महज 4 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News