18वें बर्थडे पर लड़के ने खाया चिकन बर्गर, रेस्टोरेंट से निकलते ही हो गई मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 04:03 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में एक 18 साल के लड़के को चिकन बर्गर खाना महंगा पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओवन कैरी नामक एक लड़का अपने बथ्रडे पर एक ब्रिटिश बर्गर चेन बायरोन में खाना खाने गया था।वहां का चिकन बर्गर खाकर जैसे ही वह रेस्टोरेंट से बाहर निकला उसकी मौत हो गई।

 

पीपल.कॉम के मुताबिक कैरी ने रेस्टोरेंट में बताया था कि उन्हें दूध से बनी चीजों से एलर्जी है। फिर भी रेस्टोरेंट ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। यूके प्रेस ऐसोसिएशन के मुताबिक कैरी की मौत की जांच करने वाले अधिकारी ने कहा कि घटना 22 अप्रैल 2017 की है।कैरी अपना 18वां जन्मदिन मना रहे थे। रेस्टोरेंट ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनका किया हुआ ऑर्डर बिल्कुल सुरक्षित है। लेकिन आधा ग्रिल्ड चिकन बर्गर खाने के कुछ समय बाद ही कैरी को एलर्जी के लक्षण महसूस होने लगे। कैरी को नहीं पता था कि उसमें मसालेदार बटरमिल्क है।

 

कैरी उस दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे और वह भोजन के बाद लंदन एक्वेरियम में जाते समय उनकी बाहों में ही गिर गए। मेडिकल सहायकों ने कैरी को प्राथमिक उपचार दिया लेकिन 45 मिनट बाद ही सेंट थॉमस हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। बीते शुक्रवार को कैरी की मौत की जांच करने वाले अधिकारी ब्रिओनी बालार्ड ने कहा कि यह एक दुखद घटना है।

 

सीएनएन के मुताबिक बालार्ड ने साउथवार्क कोरोनर कोर्ट में अपनी जांच में कहा कि मृतक ने स्टाफ को उसकी एलर्जी के बारे में बताया था।लेकिन मीनू में यह सुनिश्चित किया गया था कि मृतक द्वारा चुने गए खाने में कोई एलर्जी वाला तत्व नहीं है। मृतक को सूचित नहीं किया गया कि उसके खाने में एलर्जी वाला तत्व है। बैलार्ड के बयान में कहा गया है कि मृतक को दूध से बनी चीजों से एलर्जी थी जिसकी वजह से उसे परेशानी हुई और उसकी मौत हो गई।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News