फ्लाइट कैंसिल होने पर भारतीय लड़की को एयरपोर्ट से निकाला बाहर, लंदन की सड़कों पर बिताई रात

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 11:16 AM (IST)

मुंबई: पिछले हफ्ते लंदन से मुंबई तक की बिजनैस क्लास में अकेले सफर करने वाली लड़की को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के बाहर फुटपाथ पर बैठ कर रात बितानी पड़ी। मुंबई के दादर में रहने वाली आशना केनिया (16) के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज ने ऐन मौके पर उनकी फ्लाइट कैंसिल कर दी, रात में एयरपोर्ट वालों ने बाहर निकाल दिया और आसपास के सारे होटल बुक थे। 

 

इस दौरान आशना एक घंटे तक अकेले फुटपाथ पर बैठी रहीं, इसके 5 घंटे के बाद लंदन में रहने वाले उसके रिश्तेदार मदद के लिए पहुंचे। आशना 25-26 जुलाई को ब्रिटिश एयरवेज की रेकविक-लंदन-मुंबई फ्लाइट से मुंबई वापस आ रही थीं। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर 7 घंटे के हॉल्ट के बाद जब वह रात 9 बजे बोॄडग गेट की तरफ बढ़ रही थीं उसी समय उन्हें पता चला कि ब्रिटिश एयरवेज ने लंदन से मुंबई की यात्रा कैंसिल कर दी है। आशना ने बताया कि वह आइसलैंड में एक महीने का कैम्प करके वापस लौट रही थी। 

 

अधिकारी ने बताया कि 20 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं इसलिए सभी पैसेंजर्स के लिए व्यवस्था कर पाना नामुमकिन था। आशना ने बताया कि मैं अकेले सफर कर रही हूं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान डेढ़ घंटे तक एयरपोर्ट पर रात बिताने के लिए जगह खोजती रही। इस दौरान मुंबई से उनके पिता फोन पर उनके साथ बने रहे। रात 12 बजे एयरपोर्ट स्टाफ ने उनसे एयरपोर्ट से बाहर चले जाने को कहा। इस दौरान आसपास के होटल भी फुल थे। 

 

वही वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी ने कहा कि ब्रिटिश एयरवेज के लिए इतना घोर प्रचार, जो रात में एक 16 साल की मुम्बई की लड़की को लंदन की सड़कों पर फैंक देता है। उसके बाद कनेक्टिंग फ्लाइट को रद्द कर होटल प्रदान करने से इंकार कर देता है। इससे इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि ब्रिटिश एयरवेज बिजनैस क्लास के यात्रियों के साथ कैसा व्यवहार करता है? अर्थव्यवस्था के बारे में क्या?       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News