ब्राजील: रियो डी जेनेरियो में गोली लगने से 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 01:03 AM (IST)

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील के अधिकारियों ने बताया कि रियो डी जेनेरियो की अलेमाओ बस्ती में पुलिस और बंदूकधारियों के बीच हुई मुठभेड़ में चली गोलियों से एक वर्षीय एक बच्चे और दो वयस्कों की मौत हो गई। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए। 

रियो पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात की है जब चार हथियारबंद शख्स ने पुलिस थाना पहुंचकर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा संदिग्धों का पीछा किए जाने के दौरान गोलीबारी किए जाने से पीड़ितों को गोली लग गई। फरवरी में सरकार ने रियो स्थानीय पुलिस का भार सेना को सौंपा था लेकिन सुरक्षा हालात सुधरने के कोई संकेत नहीं मिलते हैं।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News