ब्वॉयफ्रैंड ने मांगे प्राइवेट फोटोज, गर्लफ्रैंड ने भेजी एेसी पोस्ट कर दिया हैरान ! (pics)

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 04:07 PM (IST)

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर कौन सी चीज वायरल हो जाए कहना मुश्किल हैं। कभी-कभी तो यहां प्राइवेट मैसेज भी वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक प्राइवेट मैसेज फिर से वायरल हुआ है। ये वायरल मैसेज एक गर्लफ्रैंड-ब्वॉयफ्रैंड के चैट का है। इस चैट के दौरान एलेक्स नाम का लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से उसके प्राइवेट फोटोज मांगता है। व्हाट्सएप पर दोनों की बातचीत का स्क्रीनशॉर्ट्स वायरल हो रहा है।

इस पर्सनल चैट में लड़का लड़की को मिस करने की बात करता है और कहता है कि वो उसकी बॉडी देखना चाहता है। लड़की पहले मना करती है। फिर उससे पूछती है कि वो उसके शरीर का कौन का हिस्सा देखना चाहता है। लड़का उससे न्यूड फोटो की डिमांड करता है तो लड़की पूछती है कि उसे कौन सा हिस्सा देखना है ब्रेस्ट, थाई या लेग। इसके बाद लड़की एक एक कर सारी फोटोज शेयर करती है।

लड़के द्वारा न्यूड फोटो मांगने के बाद लड़की ने जो तस्वीरें मैसेज पर भेजी, उसे देखकर न केवल लड़का हैरान रह गया, बल्कि जिसने भी इस वायरल फोटो को देखा हैरान रह गया। लड़की ने अपने जवाब से सबको शांत कर दिया। लड़की ने चिकन के लेग पीस, ब्रेस्ट पार्ट, थाई पीस की फोटो एक के बाद एक कर चैट बॉक्स में डाली और लिखा कि मैं तुम्हारे लिए कभी भी अपने कपड़े उतार सकती हूं। लड़की इतने पर भी नहीं रुकी। उसने लड़के के लिए 2 और तस्वीरें भेजी। इन तस्वीरों के बाद लड़के का कोई जवाब नहीं आया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News