नाइजीरिया में  क्रूरता की हदें पार, बोको हरम ने 43 मजदूरों को रस्सी से बांधकार काटा गला

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 11:08 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः नाइजीरिया में बोको हरम के लड़ाकों ने  खेतों में काम करने वाले 43 मजदूरों की निर्मम हत्या कर दी व 6 मजदूरों को घायल कर दिया। घटना को शनिवार को उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में हुई। जिहादी विरोधी मिलिशिया ने  बताया कि इन मजदूरों को पहले रस्सियों से बांधा गया और फिर क्रूर तरीके से इनके गले को काट दिया गया। 

 

इस हमले में बचने वाले लोगों की मदद करने वाले मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो ने बताया कि 60 मजदूरों को धान के खेत में काम करने का जिम्मा सौंपा गया था। हमने घटनास्थल से 43 शवों को बरामद किया है। सभी की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। छह अन्य बुरी तरह घायल हैं। उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह बोको हरम का काम है, जो इस इलाके में सक्रिय है और लगातार मजदूरों पर हमला करता रहता है। राष्ट्रपति ने कहा, हमले से पूरा देश हुआ घायल हुआ है । नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने इस हमले की निंदा की है।  

 

बता दें कि पिछले महीने, बोको हराम के लड़ाकों ने दो अलग-अलग घटनाओं में मैदुगुरी के पास सिंचाई के खेतों में काम कर रहे 22 किसानों की हत्या कर दी। बोको हराम ने अपने हिंसक अभियान में किसानों, मजदूरों, चरवाहों और मछुआरों को तेजी से निशाना बनाया है। बोको हरम इन लोगों पर जासूसी करने और सेना और स्थानीय मिलिशिया से लड़ने की जानकारी देने का आरोप लगाता रहा है। साल 2009 के बाद से करीब 36 हजार लोगों की जिहादी विवाद में जान जा चुकी है और 20 लाख से ज्यादा विस्थापित हो चुके हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News