नाइजीरिया में अंतिम संस्कार से लौट रहे 23 लोगों की हत्या

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 09:35 AM (IST)

कानो: नाइजीरिया में बोको हराम के बंदूकधारियों ने नाइजीरिया में अशांत उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में 23 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मिलिशिया और निवासियों ने बताया कि ये लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

स्थानीय मिलिशिया नेता बुनु बुकर मुस्तफा ने बताया कि मैदुगुरी के समीप न्गांजई जिले में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे पुरुषों के एक समूह पर शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब साढ़े 10 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने गोलियां चला दीं।

मुस्तफा ने बताया, ‘‘हमारे लोगों ने घटनास्थल से 23 शव बरामद किए हैं।'' न्गांजई जिले के एक अधिकारी ने घटना और मृतकों की संख्या दोनों की पुष्टि की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News