भूमध्यसागर में नौका पलटने से 100 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2016 - 12:25 PM (IST)

रोमः भूमध्यसागर में प्रवासियों से भरी नौका पलटने से उसमें सवार 100 लोग लापता हैं। संदेह है कि ये सभी डूब गए हैं। जर्मन एनजीओ जूडेंड रिटेट ने कहा कि 23 प्रवासियों को बचा लिया गया है। इन्हें एक ऑयल टैंकर के जरिए बचाया जा सका है। यहां पहुचने वाला यह पहला जहाज था।

एन.जी.ओ. ने ट्वीट कर बताया है कि राहतकर्मी फिलहाल लोगों की तलाश में जुटे हैं। बचे हुए लोगों के मुताबिक सुबह करीब छह बजे नाव का डूबना शुरू हुआ था। एक व्यक्ति ने बताया कि जिस बोट पर वह था उसमें करीब 122 लेाग सवार थे। इसमें 10 महिलाएं भी थीं।

उसने बताया कि हादसे में सभी लोग मारे गए हैं बस एक ही जिंदा बच पाया है। इस हादसे में उसका एक भाई भी मारा गया है।  संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष भूमध्य सागर अब तक करीब 4200 से अधिक लोगों की जान ले चुका है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News