बिल गेट्स बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति !

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2017 - 01:14 PM (IST)

ह्यूस्टनः माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए अभी उन्हें 25 वर्षों का इंतजार करना होगा। यह जानकारी एक नए शोध में सामने आई है। रिसर्च फर्म ऑक्सफेम इंटरनैशनल के अनुसार जब बिल गेट्स करीब 86 वर्ष के होंगे, तो वह दुनिया के पहले खरबपति बन जाएंगे। फर्म की रिपोर्ट में कहा है कि बिल गेट्स की संपत्ति साल 2009 से 11 फीसद सालाना की दर से बढ़ रही है।

ऐसे में वह जल्द ही दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। ऑक्सफेम के अनुसार, गेट्स ने साल 2006 में जब माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा था, तब उनकी कुल संपत्ति 50 अरब अमरीकी डॉलर थी। साल 2016 तक उनकी संपत्ति बढ़कर 75 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। अपने फाउंडेशन के माध्यम से वह परोपकारी कामों में धन दे रहे हैं, बावजूद इसके उनकी संपत्ति में इजाफा हो रहा है। धर्मार्थ कार्यों के अलावा वह दुनिया में सबसे अमीर उन चुनिंदा व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रतिबद्धता के द्वारा आपनी आधी से अधिक संपत्ति दुनिया को दे दी है।

एक काल्पनिक विश्लेषण में ऑक्सफेम के शोधकर्ताओं ने माना कि साल 2009 के बाद से प्रति वर्ष 11 प्रतिशत की जिस दर से वह विकास कर रहे हैं, उसे देखते हुए गेट्स की वर्तमान संपत्ति करीब 84 अरब डॉलर (फोर्ब्स के अनुसार) से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोर्ब्स की मार्ज 2016 की बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, 8 अरबपतियों में वॉरेन बफे, बिल गेट्स, इंडिटेक्स के संस्थापक अमांसिओ ऑर्टेगा, कार्लोस स्लिम, अमाजॉन के चीफ एक्जिक्यूटिव जेफ बेजोस, फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग, न्यूयॉर्क के पूर्व सिटी मेयर माइकल ब्लूमबर्ग और ओरेकल के लैरी एलिसन को शामिल किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News