सावधान! इस देश में Cycle चलाते हुए छाता पकड़ा तो जाना पड़ेगा जेल, जानें पीछे की वजह?

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 12:29 PM (IST)

Japan Cycling Laws and Fines : जापान में साइकिल चलाना जीवन का एक अहम हिस्सा है। लाखों लोग दफ्तर और बाजार जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यहां की सड़कों पर साइकिल चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है क्योंकि यहां के ट्रैफिक नियम बेहद सख्त हैं। हाल ही में जापान ने साइकिल सुरक्षा को लेकर अपने कानूनों को और भी कड़ा कर दिया है।

1. साइकिल पर छाता: क्यों है यह गुनाह?

जापान के रोड ट्रैफिक एक्ट के मुताबिक साइकिल चलाते समय एक हाथ में छाता पकड़ना गैरकानूनी है। अधिकारियों का मानना है कि छाता पकड़ने से हैंडलबार पर कंट्रोल कम हो जाता है और अचानक ब्रेक लगाना मुश्किल होता है। साथ ही छाता सामने का नजारा (Visibility) ब्लॉक कर देता है जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। सामान्य तौर पर इस पर ¥5,000 (करीब ₹2,800) का जुर्माना है लेकिन कुछ इलाकों में यह ¥50,000 (करीब ₹28,000) तक जा सकता है।

PunjabKesari

2. फोन और ईयरफोन: मौत को दावत

साइकिल चलाते समय स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना जापान में एक गंभीर अपराध माना जाता है। अगर आप फोन पर बात करते या मैसेज देखते हुए पकड़े गए तो आपको 6 महीने की जेल या ¥1,00,000 (लगभग ₹55,000) का जुर्माना भरना पड़ सकता है। कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनना भी मना है क्योंकि इससे आसपास के वाहनों की आवाज सुनाई नहीं देती।

PunjabKesari

3. ड्रिंक एंड ड्राइव पर सबसे सख्त एक्शन

जापान में शराब पीकर साइकिल चलाना आपको बर्बाद कर सकता है। नशे में साइकिल चलाने पर 3 साल की जेल या ¥5,00,000 (करीब ₹2.75 लाख) तक का जुर्माना लग सकता है। जापानी कानून के अनुसार साइकिल को भी एक वाहन माना जाता है इसलिए इस पर वही नियम लागू होते हैं जो कारों पर होते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News