चीन का पीछा नहीं छोड़ रहा कोरोना, शंघाई के बाद अब बीजिंग में बढ़े मामले

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 04:55 PM (IST)

बीजिंगः चीन में  कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं रहा है। इस देश में   संक्रमण के मामले तेजी से उभर रहे हैं। चीन के सबसे बड़ा एवं आर्थिक शहर शंघाई  के बाद अब राजधानी बीजिंग में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं।  परेशान चीन के अधिकारी इस पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठा  रहे हैं। बता दें कि कोविड-19 की शुरुआत दिसंबर 2019 में चीन के ही वुहान शहर से हुई। बाद में इस महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। 

 
राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल्स को सख्ती से लागू किया जा रहा है। लाखों लोगों की जांच हो रही है। बड़ी संख्या में लोगों को उनके घरों में कैद करके रखा गया है। बीजिंग में गत अप्रैल महीने में कोरोना के मामलों में उछाल आया था जिसके बाद शहर में सख्त उपायों को लागू किया गया था। संक्रमण में कमी आने के बाद प्रतिबंधों को उठाया ही जा रहा था कि महामारी नए सिरे से फैलने लगी है। 

 
अधिकारियों को लगता है कि शहर में संक्रमण हैवन सुपरमार्केट बार से फैला है क्योंकि प्रतिबंधों के ढीला होने के बाद इसे पिछले सप्ताह खोला गया। बीजिंग के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने पिछले सप्ताह कहा कि संक्रमण की शुरुआत एक बार में हुई। इसके बाद यहां से संक्रमण तेजी से फैला। म्यूनिसिपल स्वास्थ्य कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है। चीन में कोरोना का नए सिरे से फैलाव उसकी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डाल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News