Bangkok Pub Fire: हादसे को लेकर Shocking खुलासे; बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, दमकल कर्मियों ने सुनाई भयावह कहानी(Video)
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 12:02 PM (IST)
International Desk: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लोकप्रिय रोंग बीयर ना लाट फ्राओ (Rong Beer Na Lat Phrao) पब में रविवार देर रात लगी भीषण आग में 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिकांश लोगों की मौत आग से झुलसने के बजाय जहरीले धुएं में दम घुटने से हुई। जांच अधिकारियों के अनुसार आग की शुरुआत पब के स्टेज के पास छत में लगे एयर कंडीशनर (AC) में हुए शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते ही देखते आग पूरे परिसर में फैल गई और कुछ ही मिनटों में पब घने धुएं से भर गया। धुएं के कारण लोगों को बाहर निकलने का रास्ता दिखाई नहीं दिया और सांस लेना भी मुश्किल हो गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि पब के इमरजेंसी एग्जिट खुले नहीं थे। एक निकास द्वार के सामने बीयर के क्रेट रखे थे, जबकि दूसरे रास्ते पर टेबलें लगी हुई थीं। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग बाहर नहीं निकल सके और अंदर ही फंस गए।
At least 29 people were killed and many others injured after a fire tore through a restaurant in Bangkok’s Chatuchak district, Thailand. pic.twitter.com/jDLhEyfLYE
— Breaking911 (@Breaking911) July 12, 2026
बाथरूम में मिले सबसे ज्यादा शव
बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया कि आग फैलने के बाद लोग जान बचाने के लिए पब के पिछले हिस्से की ओर भागे, जहां किचन, बाथरूम और इमरजेंसी एग्जिट मौजूद थे। लेकिन रास्ता बंद होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। रेस्क्यू टीम को सबसे ज्यादा शव बाथरूम और उसके आसपास मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग आखिरी समय तक बचने की कोशिश करते रहे।
WARNING: GRAPHIC CONTENT
— Reuters (@Reuters) July 12, 2026
At least 27 people have been killed in a fire at a pub in Bangkok in one of the deadliest such incidents in the tourism hub in recent years https://t.co/3STrHP3k5v pic.twitter.com/VkvzWFpVb1
दमकल कर्मियों ने सुनाई भयावह कहानी
फायर ब्रिगेड अधिकारी चक्रित खोंगकोम ने बताया कि पब पूरी तरह धुएं से भर चुका था। ऑक्सीजन मास्क पहनकर दमकलकर्मियों ने कई घंटों तक अंदर फंसे लोगों की तलाश की। बॉडी कैमरा फुटेज में जली हुई कुर्सियां, टेबलें और मलबे के बीच से शवों और घायलों को निकालते हुए देखा गया।
🚨 SENSITIVE FOOTAGE: Distressing footage shows survivors scrambling to escape a deadly fire at a restaurant in Bangkok’s Chatuchak district.
— Rosa News Official (@Mirha1206) July 12, 2026
Reports say 27 people have died and many others were injured as authorities investigate.#Bangkok #Thailand #Fire #BreakingNews #Emergency https://t.co/jR3BdURx96 pic.twitter.com/iuM3Z9rQX2
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई दहला देने वाली घटना
हादसे में बचीं 32 वर्षीय सुकन्या वोंगवोंगवाई ने बताया कि सबसे पहले उन्हें जलने की गंध महसूस हुई। उनकी एक दोस्त स्टेज पर गाना गा रही थी और उसने सबसे पहले छत में आग देखी। कुछ ही देर में साउंडप्रूफिंग के लिए लगा फोम जलकर नीचे गिरने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने घटनास्थल का दौरा कर हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
