Russia-Ukraine War: जानें यूक्रेन की Azov Regiment के बारे में, जो ले रही रूस के सैनिकों से लोहा, पुतिन भी कर चुके हैं...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 02:03 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच जंग सातवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। 40 मील दूरी तक फैला रूसी टैंकों और अन्य वाहनों का काफिला धीरे-धीरे कीव की ओर बढ़ रहा है। लेकिन यूक्रेन के सैनिक रूस की ताकतवर सेना के डटकर मुकाबला कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक मिलिट्री रेजीमेंट की खूब सराहना हो रही है। यूक्रेन की इस सेना की यूनिट का नाम Azov Regiment है। इस रेजीमेंट को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी बयान दे चुके हैं। 

जानें क्या है Azov Regiment?
Azov Regiment वॉलिंटियर इन्फैन्ट्री यूनिट है और इसकी शुरूआत मई 2014 में हुई थी। Azov Regiment में करीब 900 सदस्य शामिल हैं। यूनिट में शामिल सभी सदस्य अति-राष्ट्रवादी होते हैं और इन पर नव-नाज़ी और श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा को शरण देने का आरोप लगाया गया है। इसे यूक्रेन गैंग के अति-राष्ट्रवादी देशभक्त और नव-नाजी सोशल नेशनल असेंबली (एसएनए) समूह से एक स्वयंसेवी समूह के रूप में गठित किया गया था।

एक बटालियन के रूप में इस Azov Regiment ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र डोनेट्स्क में रूसी समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ फ्रंट लाइन में लड़ाई लड़ी थी। रूसी समर्थित अलगाववादियों से रणनीतिक बंदरगाह शहर मारियुपोल पर फिर से कब्जा करने के कुछ महीनों बाद यूनिट को आधिकारिक तौर पर 12 नवंबर, 2014 को यूक्रेन के नेशनल गार्ड में एकीकृत किया गया था और तत्कालीन राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको से तारीफ करते हुए कहा था कि ये हमारे सबसे अच्छे योद्धा हैं। 

Azov Regiment का गठन किसने किया था
इस यूनिट का नेतृत्व एंड्री बिलेत्स्की ने किया। उन्होंने यूक्रेन के पैट्रियट (2005 में स्थापित) और एसएनए (2008 में स्थापित) दोनों के नेता के रूप में कार्य किया। एसएनए को यूक्रेन में अल्पसंख्यक समूहों पर हमले करने के लिए जाना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News