हैरी पॉटर की लेखिका ने ट्रंप को लिया आड़े हाथों

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2017 - 01:22 PM (IST)

लंदनः मशहूर 'हैरी पॉटर' श्रृंखला की लेखिका जे के रोलिंग ने अमरीका के कैंजस में भारतीय इंजिनियर पर हुए हमले और उसकी हत्या पर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लिया है। कजांस में हुए इस हमले में अमरीकी श्वेत नागरिक ने भारतीय मूल के श्रीनिवास कुचिभोतला की गोली मारकर हत्या कर दी। यह नस्लीय नफरत का मामला माना जा रहा है। रोलिंग पहले भी कई मौकों पर ट्रंप के नीतियों की आलोचना कर चुकी हैं।

रोलिंग ने एक भारतीय लेखक आनंद गिरिधरदास के एक पोस्ट को रिट्वीट किया है। इस पोस्ट में आनंद ने श्रीनिवास की हत्या पर आश्चर्य जताया है। इस पोस्ट में आनंद ने यह भी लिखा है कि राजनेताओं के भाषण बहुत अहमियत रखते हैं और इनका लोगों पर बहुत असर पड़ता है। इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए रोलिंग ने लिखा, 'नफरत में डूबे भाषण मजाकिया क्यों नहीं होते हैं। भाषा के अपने नतीजे होते हैं।' रोलिंग ने आनंद के पोस्ट की ओर इशारा किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News