थाईलैंड गुफा अभियान में ऑस्ट्रेलिया के गोताखोरों को मिली थी राजनयिक छूट

punjabkesari.in Monday, Jul 16, 2018 - 03:12 PM (IST)

सिडनीः थाईलैंड गुफा में फंसी युवा फुटबॉल टीम को निकालने में मदद करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 2 गोताखोरों को राजनयिक छूट दी गई थी कि अगर अभियान के दौरान कुछ भी गलत होता है तो उन पर किसी तरह का अभियोग नहीं चलाया जाएगा। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एबीसी ने आज एक खबर में यह जानकारी दी।
PunjabKesari
थाई नेवी सील और अंतर्राष्ट्रीय गोताखोर विशेषज्ञों ने तीन दिन तक चले अत्यंत जोखिम भरे अभियान में‘ वाइल्ड बोर्स ’ टीम को 18 दिन बाद गुफा से सफलतापूर्वक निकाल लिया। एनेस्थेटिस्ट रिचर्ड हैरिस और उनके गोताखोर सहयोगी क्रैग चालेन ने बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाई।  एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार इन दोनों के बचाव अभियान में भाग लेने से पहले ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड सरकार के बीच उन्हें राजनयिक छूट देने को लेकर बातचीत हुई थी जिसमें कहा गया था कि अगर इस कठिन अभियान के दौरान कुछ भी गड़बड़ होती है तो इन पर मुकद्दमा नहीं चलाया जाएगा। 


ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय ने इस खबर की पुष्टि करने से या इसे खारिज करने से इंकार कर दिया।  चालेन ने घर लौटने के बाद स्थानीय मीडिया को बताया कि यह अभियान ‘‘ पूरी तरह से जिंदगी और मौत ’’ का था और गुफा गोताखोर विशेषज्ञों को यह पता नहीं था कि क्या वे सभी 12 लड़कों और उनके कोच को सफलतापूर्वक बचाने में कामयाब होंगे। उन्होंने पर्थ के संडे टाइम्स अखबार से कहा , ‘‘ यह हमारे लिए खतरनाक नहीं था लेकिन मैं यह बता नहीं सकता कि यह बच्चों के लिए कितना खतरनाक था। ’’ गोताखोरों ने बताया कि उन्होंने अपने स्थानीय बच्चों के साथ अभ्यास किया था। गुफा से निकलने के बाद लड़कों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सेहत ठीक है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News