सांप ने निगल लिया बड़ा सा तौलिया, डाक्टरों ने मुश्किल से निकाला बाहर (देखें वीडियो)

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 01:21 PM (IST)

सिडनीः सांप के कई बड़े ही रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिनमें वो अक्सर भारी भरकम जीव-जंतू या पक्षी निगल लेता है। लेकिन इस बार सांप ने कोई जीव नहीं बल्कि बड़ा सा तौलिया ही निगल लिया। सांप की इस हरकत से डाक्टर हैरान रह गए और उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद उसके पेट से   तौलिये को निकाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है।

 

यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है जहां समंदर के किनारे एक बहुत ही भारी भरकम सांप देखने को मिला। इस सांप से न तो चला जा रहा था और ना ही हिलते बन रहा था। जब लोगों ने इसे देखा तो वो समझ गए की जरूर इसने कुछ भारी चीज निगल रखी है। सांप को इस हालात में देखकर उसे एनिमल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर भी उसे देखकर हैरान रह गए।

 

इस सांप की उम्र 18 साल बताई गई है, जिसने एक बड़ा सा बीच टॉवेल निगल लिया था। सांप के पेट से तोलिया निकालने का वीडियो देख लोग अचरज में हैं कि क्या सांप अब कपड़ों को भी शिकार बनाने लगे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News