इस कॉकटेल ड्रिंक में मिला है 24 कैरेट गोल्ड, कीमत 12.35 लाख रुपए!

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 12:30 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: आस्ट्रेलिया के 2 सबसे महंगे बार ने मिलकर देश का सबसे महंगा कॉकटेल तैयार किया है। इसकी एक ड्रिंक की कीमत 15 हजार डॉलर यानी करीब 12 लाख 35 हजार रुपए है। इस महंगी ड्रिंक को तैयार करने में व्हिस्की, बिटर्स और पानी का इस्तेमाल किया गया है। 

कॉकटेल ड्रिंक को ‘द वुडफोर्ड रिजर्व गोल्ड फैशंड’ नाम दिया गया है। इस ङ्क्षड्रक में मिलाई जाने वाली सबसे दिलचस्प सामग्री है 24 कैरेट सोने के महीन लच्छे। ड्रिंक को बनाने के लिए 2 महंगी व्हिस्की और वाइन का इस्तेमाल किया गया है। 

इनमें से एक बरबन व्हिस्की वुडफोर्ड रिजर्व है, जिसकी एक बोतल 3 हजार डॉलर यानी करीब ढाई लाख रुपए की है। वहीं, इस कॉकटेल में एक अन्य फ्रैंच वाइन को मिलाया जाता है। इसके अलावा केसर, वनीला बिटर्स और बर्फ भी मिलाई जाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News