यूक्रेन का सबसे बड़ा कला संग्रहालय पर रूसी हमले का खतरा

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 06:16 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन के सबसे बड़े कला संग्रहालय पर रूसी हमले का खतरा मंडरा रहा है। संग्राहलय के निदेशक इन दिनों संग्रहित कलाकृतियों की कर्मचारियों से पैकिंग कराने में जुटे हैं ताकि रूसी सैनिकों के पश्चिमी इलाके में बढ़त बनाने की स्थिति में इन्हें उनसे बचाया जा सके। एंड्री शेप्त्स्की नेशनल म्यूजियम के कर्मचारी सावधानी से कलाकृतियों को ‘कार्डबोर्ड' के डिब्बों में रख रहे हैं। वहीं कुछ कर्मचारी 18वीं सदी की एक विशाल कलाकृति को भी सुरक्षित करने की कोशिश में जुटे हैं।

 

संग्रहालय के महानिदेशक इहोर कोझान ने कहा,‘‘कई बार आंखों से आंसू आ जाते हैं क्योंकि इन्हें बड़ी मेहनत से तैयार किया गया था। इसमें समय और ऊर्जा लगी थी। अगर आप कुछ अच्छा करते हैं तो खुशी होती है। आज आप देखिए दीवारें खाली हैं। आप निराश और दुखी महसूस करते हैं। हम आखिरी क्षण तक भरोसा नहीं था कि ऐसा होगा। '' दुर्लभ पांडुलिपियों और किताबों के विभाग की प्रमुख अन्ना नौरोब्स्का ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि डिब्बों में बंद इन 12 हजार से अधिक वस्तुओं को कहां सुरक्षित रखा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News