दक्षिण अफ्रीका में इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, कईयों के मलबे में दबे होने की आशंका

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 12:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में सोमवार को एक इमारत का हिस्सा गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। आपातकालीन सेवाओं की तरफ से यह जानकारी दी। जोहानिसबर्ग आपातकालीन प्रबंधन सेवा की प्रवक्ता जोलिले खुमालो ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों को बताया कि दो अन्य लोग मलबे के नीचे फंसे हुए थे और तीन लोग लापता थे। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है।

खुमालो ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिल का एक हिस्सा टूटकर नीचे खड़े लोगों पर गिर गया। अधिकारियों का मानना ​​है कि इमारत का वह हिस्सा निर्माणाधीन था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीड़ित निर्माण श्रमिक थे या नहीं। खुमालो ने कहा कि बचाव कार्य जटिल था क्योंकि इमारत के कुछ हिस्से अस्थिर थे और "ढह रहे थे"। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News