नाइजीरिया में बड़ा हादसा: नदी में नाव पलटने से कम से कम 47 लोगों की मौ'त, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 09:34 PM (IST)

सॉकोटॉ : उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के सॉकोटॉ (Sokoto) राज्य में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक नदी में नाव पलटने से कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने इस घटना की पुष्टि की है।

यह हादसा सॉकोटॉ राज्य के गोरान्यो (Goronyo) स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गोराऊ (Gorau) कस्बे में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, नाव में सवार सभी लोग खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के सॉकोटॉ राज्य प्रबंधक अब्दुलकादिर यूसुफ ने पुष्टि की है कि हादसे में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्थानीय निवासी 55 वर्षीय समैला गरबा ने बेहद दुख के साथ बताया कि इस हादसे में उनकी 13 वर्षीय पोती जमीला उस्मान की भी मौत हो गई है। उन्होंने खुद मौके पर कम से कम 42 शवों की गिनती की है, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। गरबा ने बताया कि बरसात के मौसम के दौरान ज्यादातर महिलाएं और बच्चे ही खेतों में काम करने के लिए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News