अमेरिका में कुदरत का कहर: बाढ़ और ठंड ने मचाई तबाही ! 15 की मौत, माइनस 60 डिग्री पहुंचा पारा (Video)

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 01:22 PM (IST)

Washington: अमेरिका के केन्टकी, जॉर्जिया, वर्जीनिया, पश्चिम वर्जीनिया, टेनेसी और इंडियाना राज्यों में भीषण बाढ़ ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। केन्टकी में सबसे ज्यादा तबाही देखी गई, जहां पिछले 6 दिनों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पश्चिम वर्जीनिया में 2 और जॉर्जिया में 1 व्यक्ति की जान गई है। बाढ़ के साथ-साथ, अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में पोलर वोर्टेक्स के कारण भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इस दोहरे संकट ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। 

 

9 करोड़ लोग ठंड और बाढ़ से जूझ रहे हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में करीब 9 करोड़ लोग माइनस 50 से माइनस 60 डिग्री सेल्सियस तक गिरते तापमान से जूझ रहे हैं। इसके चलते हजारों स्कूल बंद हो गए हैं और 14,000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो चुकी है। इसके अलावा, 17,000 से अधिक स्थानों पर पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, क्योंकि पाइप फटने और सड़कों पर बर्फ जमने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

 

केन्टकी में 1000 से ज्यादा बचाव अभियान
केन्टकी में बाढ़ की स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है। गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने बताया कि जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण कई लोग लापता हो गए हैं और बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। अब तक 1000 से अधिक बचाव कार्य किए जा चुके हैं। केन्टकी में 6 इंच (15 सेमी) तक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि केन्टकी और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में जलस्तर और बढ़ सकता है। इसके अलावा, इन क्षेत्रों में ठंड और बर्फबारी के चलते तापमान और गिर सकता है, जिससे संकट और गहरा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News